फीताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे डीएम व विधायक, हर संभव सहायता का आश्वासन


उत्तरकाशी/मोरी। विकासखंड मोरी के फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड में 8 आवासीय भवन, 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए तथा 3 गायों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, पुलिस व अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
जिलाधिकारी स्वयं घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन द्वारा टेंट, राशन, बर्तन, कंबल व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा राहत शिविर भी स्थापित किया गया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी मौके पर पहुंचकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। डीएम ने गांव में पानी के टैंक निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता और आवास हेतु धनराशि प्रदान की जाएगी।


राहत एवं बचाव कार्य तेज, प्रशासन सतर्क

उत्तरकाशी विकासखंड मोरी के फीताड़ी गांव में हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले ही घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्री भी भेजी जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!