ग्रामीण छात्रों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, शिक्षक बनकर किया मार्गदर्शन


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मंगलवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए ईमानदारी और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि अधिक पढ़ाई से ज्यादा महत्वपूर्ण एकाग्रता और सही दिशा में मेहनत है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने, नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगति अपनाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों से दूरी बनाना आवश्यक है। प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने छात्रों के करियर से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन और शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!