कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर किया भूपतवाला में जलापूर्ति कार्यों का निरीक्षण


हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने कार्यों में तेजी ला दी है। व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने भूपतवाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पावनधाम के सामने निर्माणाधीन ट्यूबवेल, श्यामीलोक कॉलोनी और प्राथमिक विद्यालय के पास चल रहे ट्यूबवेल बोरिंग कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उप मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में पेयजल आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर तकनीकी शाखा और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्य समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!