हरिद्वार में सुरक्षित साथी कार्यक्रम आयोजित, सड़क सुरक्षा पर दिया जोर


हरिद्वार। परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा हीरो मोटोकॉप के सीएसआर कार्यक्रम राइड सेफ इंडिया के अंतर्गत “सुरक्षित साथी: रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, ओवरस्पीड से बचने और हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना बड़ा पुण्य है और ‘गोल्डन ऑवर’ में समय पर सहायता कई जान बचा सकती है। कार्यक्रम में करीब 500 प्रतिभागियों को सुरक्षित ड्राइविंग, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को सेफ्टी किट व हेलमेट भी वितरित किए गए। अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!