एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 गिरफ्तार


देहरादून। देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.18 ग्राम स्मैक, 155.68 ग्राम चरस और 737 ग्राम गांजा बरामद किया।


थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सपेरा बस्ती क्षेत्र से सोनी देवी (40) को 737 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चन्द्रबनी चौक के पास से साकिब राव (29) को 7.18 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। वहीं, सहसपुर पुलिस ने प्रतीतपुर क्षेत्र से रोजित नाथ (22) को 155.68 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!