विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

पौड़ी। पौड़ी में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से बीएलए-2 की शीघ्र नियुक्ति करने को कहा तथा बीएलओ और बीएलए-2 का संयुक्त प्रशिक्षण समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सहायता केंद्र स्थापित करने और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन भी अपना नाम देख सकेंगे। पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
