अपराध नियंत्रण व नशे पर अंकुश रहेगी मेरी प्राथमिकता

उत्तरकाशी। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे पर अंकुश और यातायात व्यवस्था उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। नशे व साइबर अपराध पर जनजागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों पर काम किया जाएगा। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सीसीटीवी निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी।
