छात्रों ने चलाया गंगा सफाई अभियान


हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल एवं गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने कनखल के दरिद्र भंजन घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पुराने कपड़े, अवशिष्ट पदार्थ और पॉलीथीन साफ कर गंगा को निर्मल बनाने का संदेश दिया। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह और सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि संकल्प और प्रयास से ही गंगा स्वच्छ हो सकती है। प्रोजेक्ट चेयरमैन डा. विशाल गर्ग ने बताया कि गंगा हमारी संस्कृति की पहचान है और जन सहभागिता से ही इसे प्रदूषण मुक्त और अविरल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर शीलू भाटिया, प्रवीण चावला, अनुभव गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, मनोज सुबुद्धि, विवेक गर्ग और अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!