श्रीकोट गंगनाली के वार्षिकोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने की घोषणाएं

श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगनाली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने शिक्षा के साथ शारीरिक व नैतिक विकास पर जोर दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय को विद्या भारती के रूप में विकसित करने, कॉमर्स व आर्ट्स संकाय की मान्यता दिलाने की घोषणा की। उन्होंने हॉल पर टिन शेड और शिशु मंदिर विकास हेतु 10-10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
