मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहीं सहकारिता की मजबूत आधारशिला


देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय समितियों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मिलेट्स, सब्जी क्रय, रेशम उत्पादन, बायोफर्टिलाइजर और सामूहिक खेती जैसी गतिविधियों से समितियों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
मिलेट्स मिशन के तहत 214 केंद्रों से 53,000 कुंतल मंडुवा खरीद पर समितियों को करीब 53 लाख आय हुई। घसियारी कल्याण योजना में 20,000 टन साइलेज विक्रय से 63 लाख प्राप्त हुए। सब्जी क्रय से 1.50 करोड़ का कारोबार हुआ, जबकि बायोफर्टिलाइजर से 14 समितियों को 68.38 लाख आय मिली। रेशम उत्पादन से 6500 कीटपालक जुड़े हैं, जिससे रोजगार सृजन भी हो रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!