गैस गोदामों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी। पौड़ी जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पूर्ति विभाग ने व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर 47 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें 13 गैस गोदाम और 34 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई। कई स्थानों पर अभिलेखों का मिलान कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन भी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देना प्राथमिकता है। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!