लापता नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

देहरादून। दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। हाथीबड़कला निवासी महिला की शिकायत पर थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 22 मार्च को मसूरी रोड से नाबालिग को बरामद किया गया। पूछताछ में उसने घर से नाराज होकर जाने की बात कही। पुलिस ने काउंसलिंग कर उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया, जिस पर परिजनों ने दून पुलिस का आभार जताया।
