उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

पौड़ी। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता नेतृत्व कार्यशाला का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र ने की।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने प्रोजेक्ट स्थापना, भूमि प्रक्रिया, मैप अप्रूवल, वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय साक्षरता जैसे विषयों पर जानकारी दी। बैंक एवं विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं और उद्योग स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन किया। प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
