जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं


टिहरी। सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को प्राथमिकता से समाधान हेतु भेजा गया। जनसुनवाई में विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण, ट्रांसफॉर्मर हटाने, सड़कों की मरम्मत और बस सेवा शुरू करने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!