पौड़ी में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 68 प्रतिष्ठानों की जांच


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जनपद भर में कुल 68 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें 17 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप और 49 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। कोटद्वार, दुगड्डा, पाबौ, सतपुली, नौगांवखाल, लक्ष्मणझूला, लैंसडाउन और अन्य क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई। टीमों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और मानकों के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा की। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सेवाएं देना प्राथमिकता है, अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!