54 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने 22 मार्च 2026 को जामनखता रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 54 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी विजेंद्र सिंह (68 वर्ष), निवासी बैरागी वाला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल सचिन धारीवाल शामिल रहे।
