उत्तराखंड को आज समाजवाद की सोच और समाजवादी पार्टी दोनों की आवश्यकता


देहरादून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में 23 मार्च को स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एस.एन. सचान ने डॉ. लोहिया के जीवन, विचारों और समाजवादी सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड को आज समाजवाद की सोच और समाजवादी पार्टी दोनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में समाजवादी विचारधारा की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्रवाद की भावना को समाप्त कर समाज में समानता स्थापित करने के लिए समाजवाद को मजबूत करना आवश्यक है, जो संगठन के विस्तार से ही संभव है। संस्थापक सदस्य आभा भरतवाल ने डॉ. लोहिया की ‘सप्त क्रांति’ के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। सभा में वंशराज चौहान, सईद अहमद, आशीष यादव, आयुष रेता नगला, निर्लेश चौहान, राव शमशाद सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


डॉ. राममनोहर लोहिया को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर सपा प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय, आजाद नगर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सिद्दीकी ने लोहिया को सच्चा समाजवादी बताते हुए उनके संघर्षों और विचारों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि लोहिया ने अपना जीवन गरीबों और सामाजिक समानता के लिए समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!