बीएलए-2 प्रशिक्षण में गोदियाल ने संगठन मजबूती पर दिया जोर


देहरादून/सल्ट। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कुमाऊं मंडल दौरे के दौरान सल्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक में गोदियाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के पंजीकरण और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उन्हें घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!