परीक्षा सकुशल संपन्न, 64.22 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा एकल सत्र में पूर्वाह्न 10रू00 बजे से 12रू00 बजे तक आयोग के परीक्षा भवन (केन्द्र कोड-101) में आयोजित की गई। सचिव अशोक कुमार पाण्डेय के अनुसार कुल 109 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 70 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 39 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति प्रतिशत 64.22 दर्ज किया गया।
