इंडियन ऑयल ने क्षय रोगियों को वितरित किए पोषण किट

हरिद्वार। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा सीएचसी लक्सर में गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित किए गए। वरिष्ठ प्रबंधक सीएसआर विवेक शर्मा ने कहा कि कंपनी टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए प्रतिबद्ध है और पूर्व में भी 650 मरीजों को गोद लिया जा चुका है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नलिन असवाल ने बताया कि पोषण किट से मरीजों को बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।
