100 करोड़ डील मामला: विधायक और ठेकेदार का नार्काे टेस्ट कराने की मांग


देहरादून/विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने कथित 100 करोड़ रुपये की डील मामले में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और संबंधित ठेकेदार का नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने प्रेस वार्ता में कहा कि सीवरेज और पेयजल योजना के तहत स्वीकृत लगभग 535 करोड़ की परियोजना में अनियमितताओं के आरोप गंभीर हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा नेता रामशरण नौटियाल द्वारा लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। मोर्चा का कहना है कि नार्काे टेस्ट से सच्चाई सामने आएगी। साथ ही, यदि आरोप गलत साबित होते हैं तो आरोप लगाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मोर्चा ने चेतावनी दी कि जांच न होने पर उच्च न्यायालय का रुख किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!