उक्रांद की हुंकार, घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा अभियान तेज


देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने क्षेत्र में संगठन मजबूत करने के लिए ‘घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा’ अभियान तेज कर दिया है। हरबर्टपुर के एटनबाग असवाल कॉलोनी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कई नए लोग दल से जुड़े।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल, जंगल, जमीन, भू-कानून, पलायन और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उत्तम मेहरा ने समर्थकों के साथ उक्रांद की सदस्यता ली, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!