फूलदेई महोत्सव व घोघा जातरा में 52 टीमों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग

रुद्रप्रयाग। दस्तक परिवार द्वारा आयोजित फूलदेई महोत्सव एवं घोघा जातरा उत्साह और लोकसंस्कृति की रंगत के बीच संपन्न हुआ। जनपद के विभिन्न गांवों से आई 52 टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य चौत्र संक्रांति से शुरू होने वाले बालपर्व को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे लोकपरंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
