अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर सख्ती, महापौर ने की गिरफ्तारी की मांग


श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। महापौर आरती भंडारी ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होंगी। महापौर ने प्रतिमा की सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम और पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!