भारी बर्फबारी में भी केदारनाथ धाम की सुरक्षा चाक-चौबंद


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी घाटी बर्फ की चादर से ढक गई है, जिससे धाम का दृश्य बेहद दिव्य नजर आ रहा है। कठिन मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी हुई है।
उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान विषम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर धाम की सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखे हुए हैं। जवान अपने बैरकों के आसपास जमी बर्फ को स्वयं हटाकर कार्यों को सुचारू बनाए रख रहे हैं और हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!