फर्जी हॉलमार्क गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी मशीन समेत गिरफ्तार


चमोली। चमोली पुलिस ने नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हॉलमार्क लगाने की मशीन व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
मामला तब सामने आया जब ज्योतिर्मठ निवासी एक महिला ने अपनी ज्वैलरी नकली होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि आरोपी बंटी कुमार ने असली आभूषणों के बदले नकली ज्वैलरी तैयार कर उस पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर वापस कर दी। पूछताछ में कर्णप्रयाग निवासी पंकज कुमार प्रभु का नाम भी सामने आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं और मामले में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि हॉलमार्किंग की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!