डीजे पर हंगामा, पुलिस से अभद्रता, एक गिरफ्तार

कोटद्वार। आम पड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाकर सड़क पर हंगामा और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक तेज शोर-शराबा कर रहे थे। समझाने पर भी नहीं माने और पुलिस से बहस करते हुए हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब फरार है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
