आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम जल्द होगा तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में स्थापित हो रहा डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम जल्द तैयार होगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को श्रीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन म्यूजियम का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ म्यूजियम को “लर्निंग बाय डूइंग” और “बाला” थीम पर विकसित करने के निर्देश दिए। म्यूजियम में ऑप्टिक्स, ऊर्जा और मानव शरीर से जुड़ी इंटरैक्टिव प्रदर्शनी विकसित की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट साइनेज, डेमनस्ट्रेटर की नियुक्ति, बेहतर लाइटिंग व वैकल्पिक बिजली व्यवस्था के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कार्य शीघ्र पूर्ण कर विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने को कहा गया।
