29 मार्च को होगा प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार (रजि.) के चुनाव 2026-27 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम तय कर सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सोही और लव कुमार शर्मा से विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम निर्धारित हुआ। 25 मार्च को नामांकन पत्र वितरण, 26 मार्च को नामांकन जमा व जांच, 27 मार्च को नाम वापसी और आवश्यक होने पर 29 मार्च को मतदान होगा। कुल 120 सदस्य मतदान करेंगे तथा उसी दिन मतगणना भी संपन्न होगी।
