शिवालिक वृत्त के अध्यक्ष बने दीपक उनियाल

देहरादून। सहायक वन कर्मचारी संघ, शिवालिक वृत्त के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से दीपक उनियाल का चयन किया गया। यह पद मुकेश बहुगुणा के डिप्टी रेंजर पद पर पदोन्नति के बाद रिक्त हुआ था। चुनाव संघ भवन, देहरादून में संपन्न हुआ। कार्यकारिणी ने चीफ एचआरडी से डिप्टी रेंजर के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग भी उठाई। बैठक में मुकेश बहुगुणा, पूरन रावत, राजू रावत, आशीष कोठारी, चंडी उनियाल, वीरेंद्र रौथाण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
