नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान के तहत किया जनसंपर्क

देहरादून। विकासनगर विधानसभा के बाबूगढ़, अजीतनगर और लेमन पुल क्षेत्रों में “नशा छोड़ो भारत जोड़ो” महा अभियान के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने जनसंपर्क किया। उन्होंने आम जनता से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की, जिसे लोगों ने सराहा और समर्थन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्मैक व ड्रग्स से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
