घरेलू गैस का दुरुपयोग पर 5 सिलेंडर जब्त, पूर्ति विभाग की छापेमारी तेज


हरिद्वार। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती करते हुए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट होटलों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान कुल 5 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) जब्त किए गए। इनमें 1 इंडेन और 4 भारत गैस के सिलेंडर शामिल हैं, जिनका अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम व प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के तहत इस प्रकार की अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनपद में गैस आपूर्ति की निगरानी हेतु 41 गैस एजेंसियों के लिए 41 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!