जनगणना प्रशिक्षण में दी डेटा संकलन व सर्वे प्रक्रिया की जानकारी

चमोली। गोपेश्वर जिला सभागार में जनगणना 2026-27 के तहत चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को डेटा संकलन, सर्वे प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।
जिला जनगणना समन्वयक अमन कुमार सहित विशेषज्ञों ने चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रदान किया। अधिकारियों ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए शुद्धता और पारदर्शिता पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण का ज्ञान जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। तीसरे दिन सगर गांव में फील्ड प्रशिक्षण आयोजित होगा।
