भागीरथी गैस सर्विस हेतु नोडल अधिकारी नामित, आपूर्ति निगरानी के निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्राकृतिक गैस, पीएनजी व सीएनजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अहम आदेश जारी किए हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गैस की जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
आदेश में संशोधन करते हुए मै. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी), ज्वालापुर के लिए श्री राजीव भट्ट, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी करने और आपूर्ति संबंधी अद्यतन जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!