सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 7 गिरफ्तार


देहरादून। कांवली रोड स्थित गुरुद्वारा वाली गली में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े पर दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 18 मार्च 2026 को सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह, विशाल सिंह, जसपाल सिंह, बबली कौर, नर्मता, सिमरन और सीता कौर को धारा 170/126/135 ठछैै के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!