2.46 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को लीची बाग माल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
तलाशी में उसके पास से 2 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम सोनी साहनी निवासी बिंदाल बस्ती बताया। उसने स्वीकार किया कि वह बिहार से गांजा लाकर यहां बेचने की फिराक में थी। पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
