हस्तशिल्प में जसपाल सिंह प्रथम व दीपाली रही द्वितीय

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वालरू लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के उत्कृष्ट कारीगरों के चयन हेतु जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित हुई।
हथकरघा श्रेणी में मेहा डबराल के शॉल-स्टॉल उत्पाद का चयन किया गया। हस्तशिल्प में जसपाल सिंह रमोला को प्रथम तथा दीपाली भाटिया को द्वितीय स्थान मिला। लघु उद्यम श्रेणी में बायोक्राफ्ट इनोवेशन प्रा.लि. को प्रथम और हिमालय हर्बेरिया को द्वितीय स्थान मिला। जिलाधिकारी ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!