धुमाकोट में 11.68 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


पौड़ी गढ़वाल। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो 680 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में दिगोलीखाल बाजार के पास सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
तलाशी में दो बैगों से गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त सुमित शर्मा निवासी काशीपुर ने बताया कि वह अल्मोड़ा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!