ब्रह्मलीन संत स्वामी निजानंद को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद की 52वीं बरसी पर संत सम्मेलन आयोजित हुआ। गुरु कृपा संत सेवा समिति के इस कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उन्हें समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पित महान संत बताया। स्वामी हरि चेतनानंद व स्वामी राम विशालदास ने गुरु सम्मान के महत्व पर जोर दिया। संत जगजीत सिंह शास्त्री व स्वामी रविदेव शास्त्री ने नववर्ष पर गुरु स्मरण को सराहनीय बताया। दो दिवसीय आयोजन में अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, हवन व संत प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय रहा।
