नवरात्र के मद्देनजर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 10 नमूने

हरिद्वार। नवरात्र पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार व धनौरी क्षेत्रों में संयुक्त टीम ने दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान कुट्टू, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना सहित व्रत सामग्री के 10 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं गोवर्धनपुर रोड स्थित एक दुकान से बिना लेबल का लगभग 120 किलो कुट्टू आटा जब्त कर नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!