बैठक में जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने पर दिया जोर


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार में संगठनात्मक विषयों और प्रशिक्षण वर्ग की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ से लेकर पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा से जोड़ा जा रहा है, इसलिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण वर्ग 4 अप्रैल तक पूरे होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन कार्यों को प्राथमिकता देने और 2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!