293 कबाड़ कारोबारियों की जांच कर लगाया 5.73 लाख का जुर्माना


देहरादून। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत दून पुलिस ने जनपद भर में कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों का सत्यापन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले 56 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 में चालान कर 5.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!