मिलेट मिशन योजना से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मिलेट मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बंजर भूमि के उपयोग पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मनरेगा कार्यों में तेजी लाने को लेकर सीडीओ ने की वर्चुअल बैठक
उत्तरकाशी। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मनरेगा कार्यों में गति लाने और अपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए खंड विकास अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। ई-केवाईसी, जॉब कार्ड सहित सभी प्रक्रियाओं की गहन जांच कर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जाएं। मोरी, नौगांव, पुरोला, चिन्यालीसौड़ और डुंडा की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास सहित सभी संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
