आशा, आंगनबाड़ी व भोजन माताओं को किया सम्मानित

लंबगांव। प्रतापनगर क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पट्टी उपली रमौली की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व भोजन माताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए दरी, कॉपी, पेंसिल, खिलौने व अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। विधायक ने कहा कि ये कार्यकर्ता कम मानदेय में ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं दे रही हैं, जिन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
