पुलिस ने 5.27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में श्रीनगर पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 5.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लक्की भंडारी निवासी भक्तियाना श्रीनगर को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम ने संदिग्ध गतिविधि पर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक ऋषिकेश से खरीदकर बेचने लाया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अन्य नेटवर्क की जांच कर नशा तस्करी में शामिल लोगों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!