अभिनव जोशी ने नवोदय परीक्षा में प्राप्त किया देश में चौथा स्थान


श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 5 के छात्र अभिनव जोशी ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा और पौड़ी जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर 18 मार्च को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद और भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने अभिनव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। गणेश भट्ट ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देने के साथ अभिनव की मेहनत की सराहना की। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!