चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की दी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को एबीएचए आईडी, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम सहित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने मिशन के तकनीकी पहलुओं और हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज की प्रगति से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से मरीजों को तेज, सटीक और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
