एडीएम ने डेंजर जोन और मलबा हटाने की समयसीमा की तय


टिहरी। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट सभागार में बीआरओ और एनएच ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चिन्हित डेंजर जोन और मलबा पटे स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने ओणी बैन्ड, बगड़धार, हिन्डोलाखाल, फकोट, बेमुण्डा खाड़ी, आमसेरा, नागणी, कुकरबागी एवं स्यांसू सहित अन्य स्थानों पर मलबा हटाने और पैच वर्क कार्यों की समयसीमा तय की। बगड़धार का मलबा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक हटाने तथा भिन्नु खाला की 50 मीटर सड़क 15 दिन में ठीक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी प्रबंधकों को कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनज़र कार्य तुरंत प्रारंभ करें और यदि डम्पिंग या अन्य समस्या हो तो एसडीएम/तहसीलदार से समन्वय कर समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करें। बैठक में बीआरओ, एसएलएओ, कार्यदायी प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!