लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक बैठक सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सचिव ने अधिवक्ताओं को पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्राधिकरण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने कमजोर एवं वंचित वर्ग को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में विधिक जागरूकता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन पर भी चर्चा की गई।
