उद्योग मित्र बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का समाधान कर औद्योगिक विकास को गति देना रहा।
समीक्षा के दौरान एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र की सड़क मरम्मत, पानी की समस्या, विद्युत आपूर्ति, हिल्ट्रॉन प्लांट और सोलर पावर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान कर उद्यमियों को राहत दी जाए। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
